डिग्री कालेज की छात्राओं नें किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) डिग्री कालेज की छात्राओं नें फेल होनें से आक्रोशित होकर कालेज के बाहर प्रदर्शन शुरू किया| बाद में कालेज प्रशासन के समझानें पर छात्राएं शांत हुईं|
आवास विकास स्थित कृष्णा बालिका डिग्री कालेज है| जिसमे शिक्षारत बीएससी द्वितीय वर्ष में कुल 214 छात्राओं का पंजीकरण है| परीक्षा परिणाम आनें के बाद 54 छात्राएं फेल हो गयीं| सोमवार को लगभग दो दर्जन से अधिक छात्रायें कालेज पंहुची और गेट के बाहर नारेबाजी की| छात्राओं नें आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया| सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी, महिला दारोगा साधना यादव मौके पर पंहुची और उन्होंने प्राचार्य विनोद कुमार से छात्राओं से वार्ता करायी| प्राचार्य नें उन्हें मदद का भरोसा दिया जिसके बाद हंगामा समाप्त हो सका| प्राचार्य विनोद कुमार यादव नें बताया की छात्राओं की समस्या का समाधान करानें का प्रयास किया जा रहा है| परीक्षा परिणाम कालेज के हाथ में नही है|