एक सप्ताह से गायब वृद्ध की हत्या, दफन मिला शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीते एक सप्ताह से लापता वृद्ध की हत्या कर दी गयी| उसका शव खेत में दफन मिला| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हब्बापुर निवासी 65 वर्षीय कलेक्टर बीते 19 अगस्त की दोपहर लगभग 2:30 बजे घर से निकल कर गाँव के ही रामतीर्थ के पुत्र अंकित के पास तगादा करनें की कहकर निकले थे| उसके बाद वह घर वापस नही लौटे| जब काफी समय के बाद भी वृद्ध वापस नही लौटा तो उनके परिजनों नें खोजबीन शुरू की| लेकिन कोई सुराग नही मिला| जिसके बाद 20 अगस्त को उनके परिजनों ने कलेक्टर बाथम की गुमशुदगी दर्ज करायी| पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी| गुरुवार को कुछ ग्रामीण अपने मबेशी चरा रहे थे| उसी दौरान हब्बापुर निवासी सोनू कटियार के खेत में कुछ ग्रामीणों के मबेशी के पैर जमीन में घुस गये| जिसके बाद जब ग्रामीणों को जमीन के भीतर शव होनें की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना पर थानाध्यक्ष देवेश कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने छानबीन की| पुलिस मामले के शक के आधार पर अंकित को पहले ही हिरासत में ले चुकी है| मृतक के चार पुत्र हैं| मृतक बीजेपी के मंडल महामंत्री सुरजीत कश्यप का रिश्तेदार है| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|