नामजद फरार आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कावड़ियों पर हमला करनें के आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी| जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किये हैं|
दरअसल बीते 9 अगस्त की रात कावड़ियों के साथ मारपीट कर उनके ऊपर पथराव किया गया था | पुलिस नें घटना में ग्राम गलारपुर निवासी प्रधान ओमपाल, बबलू व पप्पू पुत्र द्रगपाल के साथ एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| बीते 11 अगस्त को मामले में नामजद आरोपियों को छोड़कर चार अन्य का शांति भंग में चालान किया गया था| जबकि नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़े| पुलिस ने रविवार को आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा किये हैं| थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने बताया कि प्रधान तीन आरोपी फरार चल रहे हैं| जिसके चलते उनके गेट पर धारा 141 ए के तहत नोटिस चस्पा किये गये हैं|