महिला के अपहरण और गैंगरेप की घटना मिली झूठी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पुलिस के उस समय पैरों तले जमीन खिसक गयी जब उसे पता चला की एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया जा रहा है| जिसकी सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा खुद ही पुलिस बल के साथ साथ मौके पर पंहुचे| जब पुलिस नें छानबीन की तो अपहरण और गैंगरेप का आरोप गलत निकला| पुलिस को पता चला की महिला को खरीद कर लाया गया| फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है|
एक महिला कुछ लोग पिछले लगभग चार दिन से अपहरण कर बंधक बनाये हुए है और उसके साथ गेंगरेप भी किया गया है| वह भागकर यहाँ आयी है| इसकी सूचना डायल 112 को मिली| सूचना मिलने पर डायल 112 व एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ अमृतपुर रविंंद्रनाथ राय, प्रशिक्षु सीओ मंजरी राय, थानाध्यक्ष राजेपुर दिनेश गौतम आदि मौके पर आ गये| उन्होंने मामले में छानबीन की| छानबीन में पुलिस को पता चला की महिला के आरोप गलत है| वह अपने बुआ-फूफा आदि के साथ जनपद हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गाँव मुरचा निवासी युवक के घर आयी थी| एसपी अशोक कुमार मीणा ने मुरचा में भी जाकर पूंछतांछ की| जिसके बाद पीड़िता को पुलिस थानें ले आयी| महिला को 80 हजार में बिक्री करनें की भी बात सामने आयी है| पुलिस हर पहलू पर जाँच कर रही है|
महिला नें यह दर्ज कराया मुकदमा
रायबरेली के थाना लालगंज निवासी पीड़िता नें मुकदमा दर्ज कराकर जनपद मैनपुरी के ग्राम रमपुरा भोगांव निवासी महिला ने अपनी बुआ शांति देवी व एक महिला व एक पुरुष अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे महिला ने कमरें में बंधक बनाकर उसके साथ गेंग रेप किये जानें का आरोप लगाया| महिला की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम को दी गयी है|
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि महिला द्वारा लगाये गये आरोप प्रारम्भिक जाँच में ठीक नही मिले है| पुलिस को पता चला है की वह अपने बुआ के साथ आयी थी| लेकिन उसके बाद भी महिला का मेडिकल कराकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है| जाँच में दो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी|