सैकड़ों मुंह बोली बहनों ने पूर्व एमएलसी व उनकी पत्नी के बांधी राखी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की सैकड़ों मुंह बोली बहनों ने रक्षाबंधन पर उन्हें व उनकी पत्नी चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल के राखी बांधी| मनोज नें उन्हें उपहार भी दिये|
शहर के बढ़पुर स्थित उनके स्कूल में कार्यक्रम हुआ | जिसमे पूर्व एमएलसी व उनकी पत्नी के हाथों में सैकड़ों की संख्या में मुंह बोली बहनों नें राखीं बांधी|
राखी बांधने के लिए दूर दराज से तमाम बहनें आती हैं। इसमें हिंदू ही नहीं बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनें भी होती हैं। खासबात यह है कि राखी बांधने आने वाली बहनों को वह रस्मों रिवाज से विदाई भी करते हैं। इस काम में इनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल भी साथ होती हैं। शुक्रवार को रक्षाबन्धन कार्यक्रम में लगभग 600 बहनों ने पूर्व एमएलसी व उनकी पत्नी के राखी बांधी| पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल अपनी पत्नी चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के साथ पहुंचे तो बहनों ने स्वागत किया। इसके बाद एक-एक कर मनोज व उनकी पत्नी को राखी बांधा। राखी बंधवाने के बाद अग्रवाल दंपति ने पूरे रस्मों रिवाज के साथ बहनों को विदाई दी। दरअसल पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन करते हैं। इसमें हिंदू लड़कियों की भांवरें पड़ती हैं तो मुस्लिम लड़कियों का निकाह होता है। सामूहिक विवाह का पूरा खर्चा वह खुद उठाते हैं। सामूहिक विवाह में जिन लड़कियों की शादी होती है, वे रक्षाबंधन पर मनोज अग्रवाल को राखी बांधने आती हैं। ऐसे में सालों साल राखी बांधने आने वाली बहनों की संख्या बढ़ती जा रही है।