तिरंगा यात्रा निकाल जगायी राष्ट्र भक्ति की अलख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीजेपी के नगर पश्चिम मंडल के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी| इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया| यात्रा म भारत माता की जय के गगनचुंबी नारे लगाये गये| भाजपा नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया पार्टी के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गाँधी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है| प्रतिमा स्थल के आसपास तिरंगा लगाया गया और सभी को अपने अपने घरों में घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया |
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तिरंगा वितरण अभियान में जुटा हुआ है प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है ताकि इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाया जा सके। जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने भी विचार रखे| रामकिशोर सैनी, शिवम शर्मा, आदर्श मिश्रा, रामकिशन दीक्षित, गौरव शर्मा, रोहित शर्मा, वीर बहादुर पाल, मनोज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कवि के घर पर लगाया तिरंगा
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय कवि डॉ शिवओम “अम्बर” के घर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर के की।