जलस्तर बढ़ा , गंगा फिर चेतावनी विंदु के ऊपर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को गंगा चेतावनी बिंदु के पार हो गयीं| जिससे राजेपुर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये| गाँव में पानी भरनें से आवागमन भी प्रभावित हुआ है|
गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़कर 136.75 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा चेतावनी विंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। नरौरा बांध से गंगा में 138121 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर गेज तक नही पहुंचा है। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 999 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।गंगा की बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवों में पहुँच गया है।जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। राजेपुर क्षेत्र में आधा दर्जन गांव बाढ़ का पानी घुस गया है| जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं| लेकिन राजस्व टीम या आला अधिकारियों ने बाढ़ के क्षेत्रों में जायजा तक नहीं लिया है| क्षेत्र के गांव रामपुर जोगराजपुर, कंचनपुर, जगतपुर, सवलपुर, शीशराम की मडैया, उदयपुर आशा की मडैया, पश्चिमी गोटिया, भुड़न की मडैया में बाढ़ का पानी पहुंच गया है| रामपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ ही लगभग 3 गांव में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं| वहीं पानी में घुसकर लोग आवागमन कर रहे हैं| आधा दर्जन गांवों के संपर्क मार्ग पर पानी बह रहा है|