प्रधान ने सचिव के खिलाफ दी गबन की तहरीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) रविवार को ग्राम प्रधान ने सचिव के खिलाफ पैसा गबन करनें के मामले में तहरीर दी| पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर के ग्राम प्रधान मो० उबैश खां नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया की उनके गाँव के सचिव आदित्य वर्मा नें ग्राम निधि से छल-कपट से 57 हजार रूपये निकाल लिये| उस धनराशि को अतहर इंटरप्राइजेज में ट्रांसफर किये गये| यह फर्म सचिव के बेटे या किसी रिश्तेदार के नाम पर है| प्रधान नें बताया कि उससे डोंगल फर्म फीड करनें की बात कहकर ले लिया| जब ग्राम निधि का खाता बैंक द्वारा चेक कराया तो उसमे से 57 हजार रूपये ट्रांसफर किये गये| सचिव आदित्य वर्मा ने अपने सभी आरोप निराधार बताये है| पुलिस छानबीन कर रही है|