अपडेट: मासूम लापता छात्र गोला में मिला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन नानी के घर आया छात्र लापता हो गया| जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है| परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस भी अभी तक हवा में लाठी चला रही थी| देर शाम परिजनों को सूचना मिली की गोला पुलिस को छात्र मिला है| परिजन उसे लेनें के लिये रवाना हो गये |
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी रमाकान्त दुबे निजी कार्य करते है| उनका 12 वर्षीय पुत्र हर्ष पास ही अपने मामा रिषभ के घर गया था| दोपहर को वह दुकान से कुछ सामान लेनें निकला लेकिन वापस अभी तक नही लौटा है| रविवार को जब हर्ष के लापता होनें की खबर परिजनों को लगी तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों नें काफी खोजबीन की लेकिन हर्ष का कोई पता नही चला| हर्ष राजकीय बालक इंटर कालेज में कक्षा 6 का छात्र है| रमाकांत दुबे नें बेटे के गायब होनें की सूचना पुलिस को दी गयी| लेकिन परिजन पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नजर नही आ रहे है| रमाकान्त नें बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी में हर्ष दोपहर 1:57 बजे निकलता हुआ दिख रहा है| लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नही लगा| परिजन शक के आधार पर कावड़ियों को देखते हुए गोला तक पंहुच गये| लेकिन हर्ष नजर नही आया| देर शाम लापता छात्र के पिता ने फोन पर जेएनआई को सूचना दी कि उनका पुत्र गोला से मिलने की सूचना मिल है| गोला पुलिस नें हर्ष से बात भी करायी| परिजन उसे लेनें के लिये रवाना भी हो गये|