भूमि विवाद में महिला के मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भूमि विवाद में महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया| परिजन उसे सीएचसी लेकर आये| सीएचसी से लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रिफर कर दिया गया|
थाना मेरापुर के ग्राम गुठीना निवासी 65 वर्षीय सरस्वती पत्नी रामसेवक का पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है| मिली जानकारी के मुताबिक विवादित भूमि पर पड़ोसी नें निर्माण कार्य शुरू कर दिया | जब सरस्वती अपने पुत्र धर्मेन्द्र के साठ मौके पर मना करनें गयी तो आरोपी हमलावर हो गये| आरोप है की दबंगों नें फायर कर दिया| जिससे उसका बेटा बाल-बाल बच गया और गोली सरस्वती की जांघ में लगी| वह घायल हालत में थानें गयी| थानें से काफी देर बाद उसे सीएचसी भेजा गया| सीएचसी से उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| लोहिया में भी उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया| थानाध्यक्ष का सीयूजी फोन पर सम्पर्क करनें का प्रयास किया गया लेकिन वह बंद मिला|