डीडीओ के आशुलिपिक ने दिया इस्तीफा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विभागीय कर्मियों की कार्यशैली से हालत डीडीओ के आशुलिपिक ने गुरुवार को त्याग पत्र दे दिया| जिसे अभी स्वीकार नही किया गया है|
जिला विकास कार्यालय विकास भवन में आशुलिपिक के पद पर शिव कुमार की तैनात है| गुरुवार को अचानक उन्होंने त्यागपत्र लिखकर दे दिया| जिससे खलबली मच गयी| शिव कुमार नें पत्र में कहा की वह इस कार्यालय में स्वार्थी लोगों के बीच कार्य नही कर सकते| लिहाजा उनका त्याग पत्र स्वीकार किया जाए| कर्मचारी के त्यागपत्र देनें की खबर से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा| संगठन शिव कुमार के साथ है| उनसे वार्ता के बाद संगठन आगे आयेगा|