उपचार के दौरान दीवान ने तोड़ा दम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीमारी से काफी समय से जंग लड़ रहे दीवान ने दम तोड़ दिया| उसका शव घर पंहुचने पर कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला जैलाल निवासी 35 वर्षीय मृत्युंजय सिंह साल 2006 में पुलिस में भर्ती हुए थे| वर्तमान में वह जनपद इटावा के सिबिल लाइन थानें में दीवान के पद पर तैनात थे| बीते काफी समय से वह बीमारी से ग्रसित थे| उनका उपचार चल रहा था| इलाज के लिए उन्हें आगरा मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था| गुरुवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| पोस्टमार्टम के बाद शव घर पंहुचा| तो देखने वालों की भीड़ लग गयी| पत्नी अंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|