फैजबाग चौकी पुलिस के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश, बाजार बंद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) फैजबाग चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों के द्वारा लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न और मारपीट जैसी घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया| व्यापारी चौकी इंचार्ज को दोषी पुलिस कर्मियों को हटानें की मांग कर रहें है| पुलिस अधिकारी मामले से बचते नजर आ रहे हैं|
दरअसल फैजबाग चौकी पर इस समय उपनिरीक्षक दीपक कुमार की तैंनाती है| व्यापारियों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अन्य सिपाहियों से मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहें है| आये दिन मारपीट करते है| जिससे व्यापारी डरे हुए है| जब कोई शिकायत लेकर चौकी जाता है तो पीड़ित के खिलाफ ही कार्यवाही कर दी जाती है| जिससे लगातार व्यापारियों में आक्रोश बढ़ रहा है | चौकी क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही है| लिहाजा व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर उनके तबादले की मांग की थी| लेकिन कार्यवाही नही हुई| जिससे खफा व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई के मुड़ में आ गये है| बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंदी कर दी||जिससे फैजबाग की सभी दुकानों में ताला लटकता नजर आया| सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया की पहले वह यह पता कर लें की बाजार बंद है कि नही इसके बाद कुछ कह सकेंगे|