रेलवे ट्रेक के किनारे मिला रिटायर्ड लिपिक के लापता पुत्र का शव

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते लगभग तीन दिन से घर से लापता रिटायर्ड लिपिक के पुत्र का शव रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड लिपिक रामरतन पाण्डेय का 47 वर्षीय पुत्र विनय पाण्डेय (बिन्नू) बीते 9 जून को कानपुर जानें की कहकर निकले थे| लेकिन उसके बाद वह वापस नही लौटे| परिजनों नें खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नही लगा| जिसके बाद बीते 11 जून को कोतवाली फतेहगढ़ में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी| रविवार को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम उबरी खेड़ा के निकट एक युवक का शव पड़ा देखा गया| जिसकी सूचना पर सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष कमालगंज अमरपाल सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| कुछ देर बाद रामरतन पाण्डेय भी आ गये और उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने  पुत्र विनय के रूप में की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| विनय की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी सुमनलता व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था| उसके दो पुत्री और एक पुत्र है|