विवाहिता की हत्या कर शव गायब करनें की आशंका में तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) ससुराल में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करनें के मामले में परिजनों नें पुलिस को तहरीर दी है|
पड़ोसी जनपद हरदोई के हरपालपुर शेखापुर निवासी महेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी मायादेवी ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि बीते लगभग 7 वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी मोना देवी का विवाह थाना नवाबगंज के ग्राम चांदपुर निवासी एक युवक से किया था| उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज की मांग कर मोना के साथ मारपीट भी शुरू कर दी| ससुराली अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे| जब बाइक नही दी तो ससुरालियों नें मोनी को गायब कर दिया| तीन महीने तक मायके के लोगों से बातचीत नही होने दी| जब मोनी की माँ मायादेवी व भाई उसके ससुराल चाँदपुर आये तो घर के ताला लटक रहा था| उन्हें आस-पास के लोगों से जानकारी मिली की मोना के ससुराली दिल्ली में रह रहें है| माया देवी ने बेटी की हत्या कर शव गायब करनें की आशंका को देखते हुए तहरीर दी| थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश नें बताया कि मोना के ससुराली दिल्ली में रहते है| लिहाजा उसके परिजनों को दिल्ली जानें को कहा है|