मामूली विवाद में युवक के गोली मारी, गंभीर

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मामूली विवाद में दंबग नें युवक को गोली मारकर घायल कर दिया| घायल को परिजनों नें एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी 19 वर्षीय सुमित यादव पुत्र कैलाश चन्द्र गंगा नहानें गया था| उसी दौरान माधौपुर के निकट गाँव के ही आकाश उर्फ गोलू यादव पुत्र अरविन्द का सुमित से विवाद हो गया| जिसके बाद सुमित गंगा नहानें चला गया और आकाश वापस घर लौट आया| आरोप है कि आकाश घर से तमंचा निकाल कर ले गया और भैरोघाट पर अपने कुछ साथियों के साथ आकर सुमित के गोली मार दी| गोली सुमित के सीने में लगी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल लिंजीगंज में भर्ती कराया| जहाँ से उसे रिफर किया गया तो परिजन डॉ० हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में लेकर आ गये| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया गया| हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया| जिसके बाद परिजन फिर उसे लेकर डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में आ गये| पुलिस जाँच कर रही है|सीओ सिटी लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच की|  सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| आपसी रंजिश का विवाद नजर आ रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|