सीडीओ ने परखी वृद्धाश्रम की व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंगलवार को विकास खंड मोहम्मदाबाद के वृद्धाश्रम अलावलपुर का सीडीओ एम अरुन्मोली ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये|
अचानक सीडीओ के वृद्धाश्रम में पंहुचनें से जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया| वृद्धाश्रम अधीक्षक मयंक कुमार ने उन्होंने जानकारी ली| अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में कुल 52 वृद्ध मौजूद हैं| उन्होंने मौके पर मिले वृद्धजनों से वार्ता कर उनकी दुःख तकलीफ जाननें का प्रयास किया| सीडीओ नें बताया कि उन्हें आश्रम में सभी ठीक-ठाक नजर आया|
जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।