कागजों में वजट खा रहे 173 गौवंश! मौके पर मिले 10

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कुंडरी सारंगपुर गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया| जिसमे उन्हें कागजों में 173 गौवंश मिले | जबकि मौके पर मात्र 10 गोवंश नजर आये|
डीएम ने मौके पर प्रधानों द्वारा दान किये गये भूसे की गुणवत्ता देखी | जिसकी गुणवत्ता ठीक नही मिली| मौके पर दान भी नही मिला| इसके साथ ही उन्होंने अभिलेखों में दर्ज गोवंश की संख्या देखी| जिसमे 173 गोवंश दर्ज मिले| जबकि मौके पर उन्हें केबल 10 गोवंश ही नजर आये| डीएम के जानकारी करनें पर बताया गया कि गोवंश पानी पीने गंगा में गये हुए हैं| प्रधान अतर सिंह ने 10 मिनट में गोवंशों के आनें की जानकारी दी| जिसके बाद डीएम लगभग 30 मिनट तक रहे लेकिन गोवंश वापस आते नही दिखे| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया एक बोरी दाना की मिली है| चूना और नमक की  व्यवस्था करनें के निर्देश दिये गये है|  एडीएम सुभाष प्रजापति रहे|
पारको पाइन परियोजना का किया निरीक्षण 
डीएम ने 79 लाख रूपये की परियोजना से बनायी जा रही पारको पाइन का निरीक्षण किया| कुडरी सारंगपुर की गंगा तट बनायी जा रही  पारको पाइन 10 मीटर चौड़ाई 7 मीटर लंबी परकोपाइन का कार्य किया जा रहा है|जिसमें 5 स्टेप बनायी जायेगी जिससे गंगा की धारा मोड़ी जा रही है| पारको पाइन बनने से एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से बच सकेंगे| करनपुरघाट, कुंडरी सारंगपुर, फखरपुर, मंझा, शरिफपुर व अमृतपुर कटरी में बाढ़ का पानी नही पंहुचेगा| डीएम ने चिलचिलाती धूप में ट्रैक्टर पर बैठकर वह मौके पर पंहुचे| जहाँ उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा| जिसमे उन्हें 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण मिला| अभियंता द्रुण कुमार, सहायक अभियंता संजय सचान, अवर अभियंता, चंद्रभान, प्रेम किशोर गौतम आदि रहे|