अय्याशी के लिए दिया था लूट की घटना को अंजाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीते दिन महिला का कुंडल लूट के फरार हुए आरोपियों को आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |
दरअसल बीते दिन कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला बसोली निवासी उर्मिला देवी पत्नी रोशन लाल अपने भतीजे धनश्याम के साथ मोटर साइकिल से रिश्तेदारी में जा रही थी| उसी दौरान जब वह शमसाबाद से फैजबाग मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी उसी दौरान पीछे से आये दो नकाबपोश बाइक सबार आ गये उन्होंने अचानक ही महिला के कुंडल खीच लिये और ठंडी कुईंया मार्ग की फरार हो गये| थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार की| पुलिस नें शनिवार को आरोपित देवेन्द्र पुत्र भारत सिंह व शशि पाल पुत्र राकेश कुमार निवासी गुलरिया को गिरफ्तार किया| उनके पास से एक जोड़ी सोने के लूटे गये कुंडल बरामद किये|
अय्याशी के शौक ने बना दिया बदमाश
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी युवकों नें अपने शौक पूरे करनें के लिए अपराध की दुनियां में कदम रखा| पैसे के लालच में उन्होंने अपना महिला के कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया| वह पहली बार गिरफ्तार किये गये| थानाध्यक्ष मनोज भाटी नें बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| महिला के लूटे हुए कुंडल भी बरामद किये हैं|