बाग में पड़ा मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को दोपहर वन विभाग के बाग में अधेड़ का शव पड़ा मिला| जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की लेकिन शिनाख्त नही हो सकी| शव को कुत्तों ने काफी नोच भी लिया था|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल के उस पार वन चेतना केंद्र है| जिसमे दोपहर लगभग 1 बजे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला| शव पड़ा होनें की सूचना पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने फिल्ड यूनिट को भी बुला लिया| मृतक नीली जींस, चेकदार शर्ट पहने था| उसका कमर के नीचे का हिस्सा कुत्तों ने खा भी लिया था| काफी प्रयास के बाद जब शिनाख्त नही हुई तो पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा दिया| 
विक्षिप्त वृद्धा को भेजा वृद्धाश्रम
जिस जगह पर अधेड का शव मिला, उसी जगह पर एक 70 वर्षीय वृद्धा को पड़ा पुलिस नें देखा| उसे पानी पिलाया| उससे जानकारी ली तो उसने अपना नाम बसंती पत्नी राम नरेश निवासी रूनी चुरसई बताया| पुलिस ने उसको नये कपड़े दिये| जिसके बाद वृद्धा को वृद्धाश्रम भेज दिया| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव कई दिनों पुराना लग रहा है| जाँच की जा रही है| कुछ दूरी पर मिली वृद्धा को वृद्धाश्रम भेज दिया गया|