मसेनी चौराहे से नेकपुर मार्ग पर चला बुलडोजर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को भी जिला प्रशासन की कार्यवाही अतिक्रमण के खिलाफ जारी रही| शहर के मसेनी चौराहे से नेकपुर मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण को हटाया गया| रसूखदारों को समय की संजीवनी दी गयी| जबकि गरीबों की बात सुनने में भी गुरेज किया गया|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने गुरुवार को भी अभियान का नेतृत्व किया| मसेनी चौराहे से भाजपा नेता मोहन अग्रवाल के कोल्ड तक अतिक्रमण चला| उस मार्ग पर बुलडोजर ने अपनी ताकत गरीबो के घरों पर भी दिखायी| पीएम आवास गिरानें में भी जरा देर नही लगायी| जिसने भी किया उसके घर के भीतर फीता और दो फूट बढ़ गया|  कई मकान ध्वस्त किये गये| किरन पत्नी अनिल का पीएम आवास पूरा बन भी नही पाया था कि सीएम का बुलडोजर उस पर गरज पड़ा| देखते ही  देखते आवास का चेहरा ही बिगाड़ दिया| नेकपुर मसेनी मार्ग पर एसआर कोल्ड के सामने निवासी कृष्णा ठाकुर उर्फ मनीषा पत्नी जोगेंद्र सिंह के घर के सामने जब जेसीबी पंहुची तो कृष्णा ठाकुर अपने विराट रूप में आ गयीं| कृष्णा ने आरोप लगाया की यह थोड़ी ना होता है उसे पहले से समय नही दिया गया| अब एक दम से तोड़फोड़ नही होनें देंगे यह गलत है! शोर सराबा सुनकर नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आ गयीं| उन्हें लेखपाल गौरव ने बताया कि पहले ही उनके मकान की पैमाइश हो चुकी है| लिहाजा उसी आधार पर तोड़ा जा रहा है| बाद में नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसके घर के बाहर बने शौचालय ध्वस्त कर दिये गये| बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल की कोल्ड की कुछ दीवार ध्वस्त की गयी| जबकि अन्य बची हुई खुद तोड्नें के लिए एक सप्ताह का समय उन्हें दे दिया गया| अभियान  के दौरान दो जेसीबी खराब हो गयीं| बाद में उन्हें दुरस्त किया गया| नगर मजिस्ट्रेट पुलिस कर्मियों से असंतुष्ट नजर आयीं| ईओ रविन्द्र कुमार भारी पुलिस बल मौजूद रहा|