मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार टेंट कर्मी की मौत, साथी घायल

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइक से जा रहे टेंट कर्मीयों को अज्ञात वाहन नें टक्कर मारकर घायल कर दिया| उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया| जहाँ से दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया से दोनों सैफई रिफर कर दिये गये| रास्ते में एक की मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी 23 वर्षीय विकास कुमार पुत्र अरविन्द कुमार गाँव के ही रिंकू राठौर के टेंट की दुकान में काम करता था| उसके साथ में ही महमदपुर बड़ा कछपुरा निवासी अनिल कश्यप भी काम करता है| बीते दिन ग्राम इंदरपुर निवासी गिरेन्द्र यादव के घर टेंट लगाकर विकास और अनिल कश्यप के साथ बाइक से लौट रहे थे| बाग राठौरा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सबारों ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये| दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया| जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| लेकिन हालत जादा गंभीर होनें से उन्हें सैफई मेडिकल कालेज रिफर किया गया| रास्ते में विकास नें दम तोड़ दिया| जबकि अनिल का सैफई में उपचार चल रहा है| विकास के पिता गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं| विकास के चार भाई थे| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|