ममेरे भाई व पति से प्रेम प्रसंग के शक में ग्रीशा की महिला ने की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिनों महिला की हत्या कर शव सड़क पर फेक दिया गया था| पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था| गुरुवार को पुलिस ने एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस के अनुसार महिला ने भाई व पति से प्रेम प्रसंग के शक में ग्रीशा की हत्या की थी|
16 मई 2022 को जनपद हरदोई के लोनार मनीपुर निवासी ग्रीशा सिंह पत्नी रनदीप सिंह का शव राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव शेराखार को जाने वाले मार्ग पर शव बरामद हुआ था| मृतका के चचिया ससुर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पुलिस लगातार घटना के अनावरण का प्रयास कर रही थी| गुरुवार को पुलिस ने थाना जहानगंज के न्यामतपुर ठाकुरान निवासी अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र अमरपाल सिंह, नीतू उर्फ पूजा उर्फ आरजू, उर्फ सोनी पत्नी कृष्णा सिंह, दानमंडी जहानगंज निवासी चालक कार गौरव तिवारी पुत्र चन्द्र प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस के अनुसार आरोपित महिला नीतू सिंह ने बताया की उसके पति कृष्ण कुमार की बीते 10 वर्ष पूर्व उसे छोड़ दिया था| लिहाजा उसने राजकुमार निवासी कोलासोता से कोर्ट मैरिज कर ली थी| पति राजकुमार के मोबाइल पर अक्सर एक महिला का फोन और मैसेज आते थे| जिसे जब मैंने देखा तो राजकुमार ने बताया की फोन करने वाली महिला ग्रीशा सिंह है| उसका मायका भी कोलासोता में है| लेकिन विवाह हरदोई के लोनार मनीपुर में हुआ है| उसके पति की मौत हो गयी है| जिससे वह कभी-कभी उसके पास फोन कर लेती है| राजकुमार ने कहा की वह उससे अब बात नही करता| आरोपित नीतू सिंह ने पुलिस को बताया की 15 मई 2022 को उसके मामा का बेटा अभिषेक उर्फ गोलू एक महिला को लेकर उसके घर आया और कहा की महिला उसकी दोस्त है| इस लिए रात को नीतू के घर में रुकेंगे और सुबह गंगा नहाने के बाद घर लौट जायेंगे| जब यह जानकारी नीतू सिंह को हुई तो उसने समझ लिया की ग्रीशा का उसके पति राजकुमार और ममेरे भाई अभिषेक दोनों ने नजदीकी बनाये हुए है| जिस पर नीतू ने उसकी हत्या की योजना बना डाली| अभिषेक को दूसरे कमरें में सुला दिया| जिसके बाद वह ग्रीशा के सोनें का इंतजार करनें लगी| जब ग्रीशा देर रात गहरी नींद में सो गयी तो उसने कुटनी (मुगरी) से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया| जिससे उसकी ग्रीशा छटपटा कर नीचे गिर गयी| जिससे उसकी कुछ देर में ही मौत ही गयी| पुलिस के अनुसार ग्रीशा की चुनरी से उसका गला और अपनी चुनरी से उसका सिर और नाक बांध दी| सुबह जब अभिषेक ने ग्रीशा का शव देखा तो आरोपित नीतू सिंह ने उसे बताया की मृतका ग्रीशा उसके पति राजकुमार से भी सम्पर्क में थी और अब अभिषेक के साथ भी घूम रही थी| जिस कारण उसे रास्ते से हटा दिया| शाम को अभिषेक ने चालक गौरव को बुलाया और उसके शव को ठिकानें लगानें के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस के हूटर की आबाज सुनकर शव को राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव शेराखार को जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया और फरार हो गये|