चूड़ी वाली गली में हुआ 10 फिट का गड्डा, लोगों में दहशत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के चूड़ी वाली गली में अचानक मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गय| जिससे दुकानदारों में दहशत है| पालिका अभी दो दिन होनें के बाद भी अंजान है|
चूड़ी वाली गली महिलाओं का एक बड़ा बाजार मना जाता है| जिसमे हर समय  चहल-कदमी रहती है| बड़ी संख्या में महिलाओं और उनके साथ बच्चों का आना जाना भी रहता है| अचानक चूड़ी वाली की मुख्य सड़क 5 फिट गहरी और 10 फिट लम्बी धस गयी| जिससे एक बड़ा गड्डा हो गया| जिससे दुकानदार काफी चिंता ने हैं| नगर पालिका ने अभी तक अपने नाक-कान नही खोले| जिससे  कोई हादसा होनें से इंकार नही किया जा सकता है| नगर पालिका फर्रुखाबाद के ईओ रविन्द्र कुमार ने बताया की मामला उनकी जानकारी में है| जल्द दुरस्त कराया जायेगा |