दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर चेन तोड़ी, खींचतान में कटा गला

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला की चेन तोडनें का प्रयास किया हुआ| खीचतान में महिला का गला कट गया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसके बाद बदमाश चेन का कुछ हिस्सा तोड़ ले गया जबकि चेन का कुछ हिस्सा महिला अपने साथ ले गयी|
शहर कोतवाली के मोहल्ला शिव नगर कादरी गेट निवासी  सोनू मिश्रा एक ट्रैक्टर एजेंसी में नौकरी करते है| गुरुवार को उनकी पत्नी पूजा मिश्रा व भांजा आयुष दुबे घर पर था| सोनू का पास में ही दूसरे मकान में निर्माण कार्य चल रहा है| दोपहर एक युवक ने उसका दरवाजा बजाकर आवाज दी| जब महिला निकली तो युवक ने कहा भाभी समर बंद कर दो| जैसे ही महिला समर बंद करने के लिए चली तो पीछे से शातिर ने उसकी चेन तोड़नें का प्रयास किया| महिला ने भी आगे से चेन पकड़ ली| खीचतान में महिला का गला कट गया| जिससे उसकी गर्दन में पांच टाँके भी आये| वहीं खीचने से चेन टूट गयी| जिसका कुछ हिस्सा लेकर शातिर लकूला की तरफ भाग गया| जबकि कुछ हिस्सा महिला के हाथ में रह गया|  सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला आदि मौके पर पंहुचे और पीड़ित महिला से पूंछतांछ की| सीटो सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|