दमयन्ती नें निर्दलीय व बहू एकता ने सपा से कराया नामांकन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका सदर सीट से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी ने निर्दलीय और पुत्रबधू ने सपा प्रत्याशी बनकर नामांकन कराया। समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने पत्नी को शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लगने के लिए मैदान में उतारा हैं, वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी को जोरदारी से शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए उतार दिया है। नामांकन के सातवें दिन सपा, बसपा, कांग्रेस समेत 40 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कराया है। सभासद के पदों पर 154 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
नगर पालिका सदर सीट पर बसपा प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के मैदान में उतरने के बाद पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने निर्दलीय और पुत्रबधू एकता ने सपा प्रत्याशी के रूप में रविवार को अध्यक्ष पद का चुनाव लगड़ने के लिए नामांकन करा लिया है। सास-बहू ने एक साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कराया। दोनों लोगों का समर्थकों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सपा से देवकी नंदन, कांग्रेस से सरवर हुसैन, निर्दलीय सुमन गुप्ता, रेशमा, शिवशरन ने पर्चा दाखिल किया है। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा से लक्ष्मी ने नामांकन कराया। शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने के लिए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने पत्नी जोया शाह का नामांकन कराकर मैदान में उतार दिया है। कांग्रस से सैफ उर्फ खुशहाल मियां ने पत्नी शीवा परवीन को कांग्रेस से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा है। निशाद खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया। कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी से अमित कुमार, सपा से राजवती और निर्दलीय धीरज कुमार ने नामांकन कराया। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बसपा से सुशील और रेखा कुमारी, नीलम, सौरभ कुमार ने निर्दलीय पर्चा भरा है। नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से विनीता, कांग्रेस से धर्मेंद्र, करूणेश यादव, धर्मवीर, सुनील कुमार, नीरज राजपूत, रामसरन, ऊषा, संतोषी, ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। संकिसा बसंतपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सपा से सरिता, कांग्रेस से मायादेवी, उमा, सुषमा, ममता, प्रियंका वर्मा, किताब श्री, खुशबू, रेनू ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सपा से संगीता देवी और विनीत कुमार, रीता पाल, सुरजीत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। नामांकन के सातवें दिन अध्यक्ष पद के लिए 40 और सभासद पद के लिए 154 नामांकन हुए।