कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद जनता से होंगे रूबरू, जानें पूरा कार्यक्रम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शुक्रवार को जनपद में पंहुच रहें है| वह शनिवार को दोपहर लखनऊ के लिए रवाना होनें| उनके जिले में आनें पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये है| वह जनता से भी रूबरू होगें |
उनके निजी सचिव मुक्ति नाथ झा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11:15 बजे वह कार से कलेक्ट्रेट सभागार में पंहुचेंगे| 11:30 से लेकर दोपहर 1 बजे तक वह जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों व जनता से भेट करेंगे| 1:10 पर वह निरीक्षण भवन जेएनबी रोड़ पर पंहुचेंगे| दो बजे तक वह निरीक्षण भवन में ही सड़क मार्गों का लोकार्पण करेंगे| 3 बजे से 4 बजे तक वह  निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे| 4:20 बजे वह विचार परिवार के सदस्यों से जेएनबी रोड़ विद्या मन्दिर में भेट करेंगे|  5:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे| निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे| शनिवार को वह 10:45 पर वह कमालगंज की राजेपुर सरायमेदा में चौपाल लगाकर समस्या सुनेंगे| 11:45 पर वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे |