ग्राम विकास अधिकारी ने नौकरी के नाम पर ठगे आठ लाख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्राइवेट शिक्षक से नौकरी दिलानें के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने आठ लाख रूपये की ठगी कर ली| शिक्षक ने ग्राम विकास अधिकारी व उसके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदौरा नगला बहादूर निवासी देवेश सिंह पुत्र लल्लू सिंह ने बताया की वह स्वामी विवेक नन्द आदर्श इंटर कालेज पंचम नगरिया में प्राइवेट शिक्षक हैं| 2014 में उसी विद्यालय में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैंनात लाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह का आना-जाना था| लाल सिंह के पुत्र संजय व रोहित भी उसी विद्यालय में पढ़ रहे थे| 2018 में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी निकली थी| लाल सिंह व उसके दोनों पुत्रों ने नौकरी दिलानें का झांसा दिया | उन्होंने चार-पांच किश्तों में 8 लाख 28 हजार रूपये ले लिये | जब नौकरी नही लगी तो लाल सिंह ने पैसे का चेक दिया| जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया| अब पिता पुत्र फोन भी नही उठातें है|