साले के निकाह में आये जरदोजी कारीगर की मिली लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) साले के विवाह समारोह में जयपुर से शामिल होनें आये जरदोजी कारीगर का शव व्लाक कार्यालय के मुख्य गेट के सामने पड़ा  |मिला| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर दीनारपुर के नई बस्ती निवासी 40 वर्षीय निजाम अपने परिवार के साथ जयपुर में रहते थे| वहीं वह जरदोजी का कार्य करते थे| मंगलवार को उनके साले जीनुश का निकाह था| जिसमे शामिल होनें के लिए वह परिजनों के साथ सोमवार को अपने घर पंहुचे| वहीं शाम को ही उनकी पनी रेहाना मायके राजेपुर के महेशपुर मायके चली गयी थी| मंगलवार को तड़के खंड विकास कार्यालय के मेंन गेट के सामने निजाम का शव पड़ा देखा गया| जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर पंहुचे उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार ने छानबीन की| मृतक की पत्नी रेहाना मौके पर पंहुची| उसका रो-रो  कर बुरा हाल हो गया|