ई-रिक्शा चालक के घर से नकदी जेबरात पार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात ई-रिक्शा चालक के घर से चोरों ने नकदी जेबरात पार कर लिये| चोरी की घटना से हड़कंप मच गया|
कोतवाली कायमगंज के लालबाग निवासी असलम पुत्र बब्लू खां शहर कोतवाली के मोहल्ला जंगबाज खां में रह रहें है| असलम ई-रिक्शा चलाता है| बीती रात उसकी पत्नी सबीना बानों बीते दो दिन पूर्व अपने घर लालाबाग चली गयी थी| घर में असलम अपनी बेटी रोशनी के साथ बीती रात सो रहा था| तभी चोर घर में दाखिल हो गये और कमरे की अलमारी में रखे जेबरात व लगभग तीन लाख की नकदी चोरी की|  घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विद्या सागर तिवारी ने बताया की वह अवकाश पर है| उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|