नाबालिक से लव सेक्स व घोखा में एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) नाबालिक को  शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म करनें वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने  एफआईआर दर्ज की है| पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे आरोप लगाया की उसकी बुआ के गाँव का एक युवक नितेश पुत्र रामलडैते निवासी बझेरा कमालगंज ने उसके साथ दोस्ती की| उसके बाद वह किशोरी के घर आनें लगा | उसने कहा ही वह किशोरी से प्यार करता है और शादी करना चाहता है| लेकिन अभी किशोरी नाबालिक है बालिग होनें पर भागकर विवाह कर लेंगे | उसने शादी का झांसा देकर 2018 से लगातार घर आकर दुष्कर्म करता रहा| 18 नवंबर 2021 को नितेश अपने दोस्त नीरज पुत्र रामनरेश निवासी तलैया नगला कमालगंज के साथ आया और उसके साथ फिर सम्बन्ध बनायें| नीरज ने भी सम्बन्ध बनाने को कहा तो किशोरी ने मना कर दिया| बाद में नितेश उसने शादी से इंकार कर दिया|पीड़िता की तहरीर पर 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|