दूध,दही व गंगा जल से किया भगवान परशुराम का अभिषेक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है| लिहाजा उससे एक दिन पूर्व अक्षय तृतीया पर परशुराम की प्रतिमा का दूध,दही व गंगाजल से अभिषेक किया गया|
शहर के मोहल्ला खतराना स्थित सिद्ध विनायक मन्दिर में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना ब्राह्मण जन सेवा महासंघ के द्वारा वैदिक मंत्रों से की गयी|   इस दौरान विजय दुबे मटर लाल 51 दीपों की महाआरती की| इस दौरान कहा गया की भगवान परशुराम केबल ब्राह्मणों के ही नही बल्कि सर्व समाज के देवता है| साथ ही संगठन के प्रदेश प्रभारी आदित्य दीक्षित ने अपील करते हुए कहा की अक्षय तृतीया पर पांच दिये घर में जरुर जलायें | भगवान को दूध,दही व गंगाजल से अभिषेक किया गया|  इस दौरान हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, रवि मिश्रा, कोमल पाण्डेय, स्वदेश दुबे, कृष्ण कान्त अक्षर, विश्वास सारस्वत, राम मिश्रा आदि रहे|
कल परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम
ब्राह्मण समाज जनसेवा समिति के द्वारा मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| कार्यक्रम बद्री विशाल कालेज में आयोजित किया जायेगा|