संस्कार भारती के दीपक अध्यक्ष, अरविन्द सचिव

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को महावीर प्रसाद स्थित नटराज भवन मे संस्कार भारती आयोजित किया गया| जिसमे नवीन कार्यकारणी का मनोनयन किया गया|
शुभारंभ संस्कार भारती गीत के साथ हुआ| इसके बाद गत कार्यवाही की पुष्टि हुई|  जिसके बाद कोषाध्यक्ष आय-व्यय अनुभव सारस्वत द्वारा प्रस्तुत किया| प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय और विभाग संयोजक ओमदत्त शर्मा के साथ मनोनयन अधिकारी के रूप में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ० समरेंद्र शुक्ल ‘कवि ‘ ने नये सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया| नए सत्र के लिए अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना , सचिव अरविन्द दीक्षित, कोषाध्यक्ष अनुभव सारस्वत को मनोनीत किया गया|  ग्रीष्मावकाश कार्यशाला के आयोजन पर चर्चा कर श्रीमती साधना श्रीवास्तव को संयोजक मनोनीत किया गया|  पर्यावरण दिवस का संयोजक अर्पण शाक्य, को गुरुपूर्णिमा का संयोजक भूपेन्द्र प्रताप सिंह को एवं जन्माष्टमी पर्व का संयोजक अनिल प्रताप सिंह राठौर को मनोनीत किया गया|  वन्देमातरम के साथ बैठक का समापन हुआ|  अध्यक्षता दीपक रंजन सक्सेना व संचालन अरविन्द दीक्षित ने किया अजय कुमार गुप्ता,  सौरभ शर्मा ,  विवेक चक , फर्रुखाबाद से सहविभाग संयोजक आदेश अवस्थी, अजय दीक्षित, रामअवतार शर्मा ‘इंदू ‘, नवीन मिश्र ‘नब्बू ‘, गौरव मिश्रा ‘बंटी ‘, मनोज मिश्रा, सर्वश श्रीवास्तव, विकास दीक्षित, रवींद्र भदौरिया, अनुराग पाण्डेय रिंकू , निमिष टंडन आदि रहे|