हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में लगी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सगाई के कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने मौके पर आकर जाँच की|
शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगा नगर निवासी नन्हे दीक्षित के पुत्र रमन का विवाद सिकन्दरपुर छिबरामऊ से तय हुआ है| शनिवार देर शाम बढ़पुर के एक होटल में सगाई कार्यक्रम मच रहा था| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग से 32 वर्षीय शिवम के गोली जाँघ में लग गयी| उसे गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| सूचना पर शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला अस्पताल पंहुचे और पूंछतांछ की| घायल ने पुलिस को बताया की उसकी बाइक लाल दरवाजे पर गिर गयी जिससे उसके चोट लग गयी| गोली लगनें की बात से घायल शिवम नें इंकार किया|  कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया की प्रारम्भिक जाँच में गोली ही प्रतीत हो रही है| मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आग्रिम कार्यवाही की जायेगी|