रंजिश में झोपड़ी में लगायी आग, गृहस्थी राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मारपीट की रंजिश में युवक ने झोपड़ी में आग लगा दी| जिससे झोपड़ी के साथ ही गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया| घटना के पीछे मारपीट और मुकदमेंबाजी का विवाद बताया जा रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम आसमपुर के मजरा मंझा निवासी राजवीर व उसके भाई जितेन्द्र  सिंह का गाँव के ही नरेंद्र सिंह से 18 मार्च विवाद हो गया था| जिसमे मुकदमा भी दर्ज किया गया था| शुक्रवार को जितेन्द्र की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गयी और देखते ही देखते झोपड़ी राख हो गयी| जिसमे गृहस्थी के सामान भी कुछ सामान चल गया| आग लगनें की सूचना डायल 112 को ग्रामीणों ने दी| जिस पर पुलिस नें जाँच की| जितेन्द्र ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया| थानाध्यक्ष सुनील परिहार नें बताया की तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|