मिशन शक्ति अभियान का डीएम ने किया शुभारम्भ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी  संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत भव्य स्वाबलम्बन कैम्प का आयोजन एवं मिशन शक्ति फेज 4.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में मार्शल आर्ट छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नाटक की प्रस्तुति एवं साहसी बालिका संस्था की बालिकाओं द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मार्शल आर्ट की छात्राओं को मार्शल आर्ट बेल्ट प्रमोशन सर्टिफिकेट वितरित कर सम्मानित किया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं को अन्नप्रासन कराया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार अब तक 03 फेज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए है। आज फेज 4.0 का शुभारम्भ हुआ है। 05 वर्ष पहले महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में जो अपराध होते थे अब उनमें काफी हदतक सुधार हुआ है और अपराधों की संख्या काफी में भी काफी कमी आई है। महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने और अपने हक के लिए लड़ना ​सीखे। शासन द्वारा महिलाओं के हित में जो योजनाएं चलाई जा रही है। उनका आगे बढ़कर लाभ लें और आस—पास की महिलाओं को भी जागरूक कर उन्हें भी लाभ दिलाए। डीपीओ उपस्थित सभी महिलाओं को मिशन शक्ति पुस्तिका वितरित करें ताकि सभी महिलाओं को योजनाओं की सही जानकारी हो सके और वह लाभ लेकर अन्य को भी योजनाओं की जानकारी दे सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं,बालिकाओं और विशेष कर पुरूषों को भी जागरूक किया जाए। आज कार्यक्रम में महिलाए प्रण ले कि अपने घर में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं करेंगी और दोनों के साथ समान व्यवहार करेंगे। महिलाएं अपने बेटों को सुधारे और उन्हें महिलाओं और बेटियों का सम्मान करना सिखाएं। मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली ने कहा कि मिशन ​शक्ति कार्यक्रम में अन्तर्गत जनपद में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। मार्शल आर्ट की छात्राओं ने राज्य स्तर पर विजयी होकर जनपद का नाम रोशन किया है। वहीं जनपद में अब महिलाएं भी घूूघट की प्रथा छोड़कर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।