हौसलों के पंखों से नापा कामयाबी का आसमान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गर हौसले हो बुलंद तो मंजिल मिल ही जाती है, तुम एक कदम चलो तो वो दो कदम चलकर आती है| इस तरह के बुलंद हौसले का प्रमाण मजदूरी करने वालों के बेटों ने कर दिखाया की जब आप हौसला कर ले तो बड़ी से बड़ी बाधा को भी पार किया जा सकता है|
कस्बे के गाँधी नगर किलमापुर निवासी दुर्गेश शुक्ला एक कोल्ड में पल्लेदारी करते है| उनका पुत्र अभिषेक शुक्ला बीएससी प्रथम वर्ष की पढाई लखनऊ है| अभिषेक व्लाक, मंडल, राज्य व नेशनल की दौड़ में लगभग 10 पदक झटके है|
मोहम्मदाबाद के गाँव किलमापुर निवासी कुंबर पाल मजदूरी करते है| उनका पुत्र अनुज चन्देल भारतीय इंटर कॉलेज महेश नगर में इंटर की परीक्षा दी है| अनुज ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 22 फुट 7 इंच की लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया| वहीं मंगलीप्रसाद भी खेतों में मजदूरी करते है और उनका पुत्र चन्दन कुमार छिबरामऊ से पॉलिटेक्निक कर रहा है| चंदन कुमार पुत्र मंगली प्रसाद दूसरों की खेती में मजदूरी का कार्य करता है माता का नाम अनीता देवी है जो घर का गिरिडीह का काम करती हैं चंदन ने हाई स्कूल से लेकर पॉलिटेक्निक साईं मीर इंटर कॉलेज पॉलिटेक्निक छिबरामऊ में पढ़ाई कर रहा है चंदन जिला स्तर पर 11 बार कबड्डी खेल चुका है जिसमें 7 बार कामयाबी प्राप्त हुई| आगरा में आयोजित हुई कबड्डी में भी चदंन ने पहला स्थान प्राप्त कर चुके है|  राष्ट्रीय स्तर पर भी चन्दन अपनी महक बिखेर चुका है| तीनो खिलाड़ी अपने साथियों के लिए नजीर बने हुए है| वह तीनों दिल्ली से पदक लेकर बीते दिन लौटे तो परिजनों और शुभ चिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया|