अपडेट: घर में सो रही महिला के जेबरात लूट गला घोटकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर में रही महिला के जेबरात लूट करनें बाद उसकी गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गयी| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला कलार निवासी अनोखे लाल वर्मा ने बताया की बीती रात वह गाँव के ही ओम प्रकाश वर्मा के घर हो रही भागवत को सुनने गये थे| घर पर पत्नी गायत्री उर्फ प्रेमा अकेली थी वह उसने घर में भीतर से कुण्डी लगा ली| रात तकरीबन 12 बजे जब अनोखेलाल घर वापस आये और पत्नी गायत्री को आबाज दी| लेकिन भीतर से कोई आवाज नही आयी| लिहाजा अनोखे लाल नें अपने बड़े पुत्र रामवीर को उसके घर से बुलाया| रामवीर जब मकान की दीवार कूदकर भीतर दाखिल हुआ तो गायत्री चारपाई पर मृत पड़ी थी उसके गले में एक गमछा पड़ा था| उसके पहले हुए चांदी के खडुआ, कुंडल, गले का मंगलसुत्र व झोले में रखे 2 हजार रूपये गायब थे|  घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की| पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है| गाँव में चर्चा का बाजार गर्म है की मृतका का कोई करीबी व्यक्ति घटना में शामिल हो सकता है| जिसने जेबरात ले लिए घटना को अंजाम दिया और राज खुल ना जाये इसके चलते गला घोटकर हत्या कर दी| आईटीआई चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
पैरों में मिले घिसटन के निशान
बुधवार की शाम मृतका गायत्री का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया| शव पोस्टमार्टम डॉ० विपिन सिंह व डॉ० सुमित के पैनल नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गला घोटकर हत्या किये जानें की पुष्टि हुई है| वहीं उसके दोनों पैरों पर घिसटन के निशान मिले है|