संदिग्ध हालत में मेडिकल संचालक के लगी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संदिग्ध हालत में गोली लगनें से मेडिकल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर निवासी देवेन्द्र सेंगर पुत्र गजेन्द्र सेंगर के सुबह लगभग 10:30 बजे अपने मेडिकल पर बैठे थे तभी अचानक संदिग्ध हालत में सीने में गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| गोली लगनें से हड़कंप मच गया| परिजन घायल को फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिग होम में ले गये| थानाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में पता चला है की मेडिकल संचालक नें खुद गोली मारी है| जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही मिली है|