भगवान श्रीराम की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार शाम रामनवमी पर श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथों पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व मां दुर्गा की नयनाभिराम झांकियों की एक झलक पाने को सड़क के दोनों खड़े थे। पुष्प वर्षा के साथ स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारी गई। इसके साथ ही जयकारे गूंजते रहे। भीड़ देख आयोजक गदगद नजर आये|
शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित बीएस मेंशन से शोभायात्रा को शुरू किया गया| जिसमे श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल, संरक्षक अरुण प्रकाश तिवारी ‘ददुआ’, संरक्षक पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल, यात्रा प्रभारी विमलेश मिश्रा, राहुल जैन, आचार्य प्रदीप शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,  किशन कन्हैया सक्सेना, भास्कर दत्त द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री , प्रबल त्रिपाठी, रवि मिश्रा, अनुभव सारस्वत आदि शोभायात्रा की अगवानी में दिखे|इसके पीछे रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप व मां दुर्गा की झांकी चल रही थी। लोगों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वरूपों पर पुष्पवर्षा की। अरविन्द भारद्वाज आदि व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत कर स्वरूपों की आरती उतारी। स्वागत द्वारों पर दर्शन के लिए भीड़ लगी थी। यात्रा चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, सुतहट्टी होते हुए साहबगंज चौराहे की ओर चली गई। देर रात यात्रा का समापन अग्रवाल सभा में होगा|
फतेहगढ़ रामलीला कमेटी यातायात व्यवस्था से दिखी खफा
श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ द्वारा श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे पहले अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष चमन टंडन व महामंत्री पंकज अग्रवाल के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने पूजन किया| इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकली| लेकिन पुलिस के द्वारा यातायत का कोई भी बेहतर इंतजाम ना करनें से शोभायात्रा निकालनें में समस्या हुई| जिससे कमेटी पदाधिकारी पुलिस पर खफा दिखे| अतुल मिश्रा, श्याम वीर सिंह, अमन गुप्ता, राजीव वाजपेयी, उमेश चतुर्वेदी, शशि भूषण दुबे, शानू शुक्ला आदि रहे|