मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) महंगाई के विरोध में कांग्रेस नें टाउनहाल पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा गया|
सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल पर एकत्रित हुए और गाँधी प्रतिमा के समझ धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा | कांग्रेसियों नें कहा की जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी तब से आठ वर्षों से 26 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया| घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में भी 2014 में कांग्रेस सरकार के दौरान सिलेंडर 410 रूपये था लेकिन अब जादातर शहरों में सिलेंडर 1000 रूपये प्रति सिलेंडर है| शहर कांग्रेस कमेटी ने  पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर पर आयी मंहगाई के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौपा| कौशलेन्द्र सिंह चौहान, सलमान अहमद, मोहन पाठक, श्याम मुरारी पाठक, आसिफ खां, अभिषेक सारस्वत, शोभा राठौर, रहीसा बेगम आदि रहे |