महिला ने भांजे पर लगाया शारीरक शोषण का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली पंहुची एक महिला ने अपनें भांजे पर शारीरिक शोषण करनें का आरोप लगाया| उसने पुलिस को तहरीर दी|
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने महिला हेल्पडेस्क पर एक तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया की उसका सगा भांजा 2004 से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है| बीते 20 अक्टूबर 2021 को पुन: उसने घर आकर महिला का शोषण किया| उसके पति के खिलाफ उससे तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में करा दिया| बीते 21 मार्च 2022 को आरोपी विजय कुमार उसके घर होली मिलने आया और उसके साथ दुष्कर्म किया| उसने कार्यवाही करनें पर जान से मारनें की धमकी दी| महिला नें कोतवाली में तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही के जगह उसे बाहर निकाल दिया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया की महिला साईको थी| लिहाजा उसे बैरंग लौटा दिया गया|