महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती पर हो सामूहिक अवकाश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट को दिये गये ज्ञापन में कश्यप बाथम महासभा ने मांग रखी की महर्षि कश्यप व गुहराज निषाद की जयंती पर अवकाश रखा जाये|
संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंकुश कुमार कश्यप व संजीब बाथम के नेतृत्व में  संगठन ने नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को डीएम को संबोधित  ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा की महर्षि कश्यप व् महाराज गुहराज निषाद की जयंती पर सामूहिक अवकाश की घोषणा की जाये| जिससे जयंती को सभी सामूहिक रूप से मना सकें और उनके समाज में भी एक जुटता बनी रहे| कुलदीप बाथम, गीता कश्यप, नितिन कश्यप, प्रदीप कुमार बाथम, मुनेश कश्यप, सागर कश्यप, नीलेश कश्यप आदि रहे|