बागबान की बेरहमी से हत्या, बाग में मिली रक्तरंजित लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सुबह बागबान का शव बाग के भीतर पड़ा मिला| उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी| उसके चेहरे व गर्दन पर काफी चोटों के निशान मिले| अभी यह नही साफ हो पाया की हत्या कैसे की गयी| फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रामनगर गुलजार बाग निवासी 32 वर्षीय प्रदीप कुमार शाक्य बीबीगंज के प्रमोद शाक्य के  करौंदा व नीबू के बाग को किराये पर लिये है| बीती रात वह घर नही पंहुचा| सुबह लगभग 8:30 बजे उसका भाई विक्रम उसे खोजने बाग पर गया तो उसका लहुलुहान शव बाग में पड़ा मिला|उसके पास खुरपी और कुल्हाड़ी भी पड़ी थी| मृतक के चेहरे और सिर में गंभीर चोटों के निशान थे| आस-पास काफी खून पड़ा था| लिहाजा विक्रम नें परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद मृतक की माँ सुनीता, पत्नी सोनी आदि परिजन मौके पर आ गये और उनमे कोहराम मच गया|  सूचना मिलने  पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, एसओजी टीम ने मौके पर आकर छानबीन की| मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था| उसकी  शादी के सात साल बाद भी कोई भी सन्तान नही थी| दारोगा रामसेवक वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि हत्या की गयी है| लेकिन हत्या कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| परिजन किसी से अपनी दुश्मनी नही बता रहे है|