भाजयुमो ने नामाकंन को आये सपा प्रत्याशी को दौड़ा कर पीटा, विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन का अंतिम दिन सोमवार को था| लिहाजा अंतिम दिन सपा व भाजपा प्रत्याशी का नामांकन होनें थे जिसके चलते भारी पुलिस बल पहले से ही कलेक्ट्रेट और उसके आस-पास लगा दी गयी थी| वहीं बीजेपी प्रत्याशी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के नामांकन में आस-पास के जिलों से भाजयुमो नेता बुलाये गये थे| उसी दौरान नामाकंन करनें आये सपा प्रत्याशी को भाजयुमो ने जमकर पीट दिया| पुलिस मूकदर्शक बनी रही|
दरअसल सपा विधान परिषद सदस्य पद के लिए सपा ने मोहम्मदाबाद के चेयरमैंन हरीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है| वहीं बीजेपी ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है| सोमवार को बड़ी संख्या में भाजयुमो नेता कलेक्ट्रेट गेट के इर्द-गिर्द जमा हो गये| दोपहर को सपा प्रत्याशी हरीश यादव अपना नामाकंन पत्र दाखिल करनें के लिए कलेक्ट्रेट पंहुचे| उनके साथ में पूर्व व्लाक प्रमुख कन्नौज नबाब सिंह, सुबोध यादव,विधायक बिधूना रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव, डॉ० जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव, सर्वेश अम्बेडकर पंहुचे| उसी दौरान प्रत्याशी हरीश यादव को एनआईसी गेट के सामने पुलिस नें रोंक लिया| पुलिस बातचीत कर रही थी की तभी भाजयुमों मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, जिला मंत्री अंकित तिवारी आदि दर्जनों की संख्या में आ धमके और सपा प्रत्याशी को पुलिस के सामने ही पकड़ कर जमकर पीटने लगे| जिससे वह जब बचकर कलेक्ट्रेट की भागे तो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें कलेक्ट्रेट गेट के सामने पकड़ लिया और जमकर सपा प्रत्याशी हरीश यादव की फिर पिटाई कर दी| उनके कपड़े भी फट गये  जूते और चश्मा भी भीड़ में गिर गया| मारपीट के दौरान पुलिस तमाशा देखती रही| बाद में पुलिस ने सपा प्रत्याशी को बचाकर कलेक्ट्रेट गेट के भीतर किया| इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,  सुबोध यादव आदि ने सपा प्रत्याशी का नामाकंन दाखिल करवाया|
उधर सपा की बिधूना विधायक रेखा वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी|
सीओ सिटी की भाजयुमो नेताओं से तीखी झड़प
दरअसल सपा प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट के बाद मौके पर पंहुचे सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हटानें के लिए उनसे कहा| जिस पर भाजयुमो नेताओं की सीओ सिटी से तीखी झड़प हो गयी| लेकिन सीओ सिटी की दाल नही गली| वही पुलिस ने भाजयुमो नेताओं के दबाब जादा बढने पर कलेक्ट्रेट एनआईसी के सामने बैठे सपा नेता नबाब सिंह यादव, चन्द्रपाल यादव, विवेक यादव, अंशुल यादव आदि को बाहर कर दिया|