भूमि विवाद में दबंगों ने महिला व नाबालिकों को किया लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद में दबंगों नें महिला व ग्रामीणों को लहुलुहान कर दिया| घायलों को सीएचसी भेजा गया| इसी विवाद में पुलिस एक माह पूर्व चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी 35 वर्षीय सोनी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार के दरवाजे पर ही भूमि है| जिस पर गांव के ही जगवीर, नीरज, सोनू, छोटू, धीरू व तनु उस भूमि पर निहास खोदने लगे| जब सोनी के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गये| उन्होंने लाठी-डंडो से हमला बोल दिया| जिससे सोनी पत्नी धर्मेंद्र, , 15 वर्षीय करिश्मा पुत्री धर्मेंद्र, 14 वर्षीय काजल पुत्री धर्मेंद्र, 12 वर्षीय रोहित पुत्र धर्मेंद्र, 12 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान व 40 वर्षीय अवनीश पुत्र मलखान घायल हो गये| पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया| बताते चले की पुलिसने इसी मामले में एक माह पूर्व ही चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था| थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि भूमि विवाद में मारपीट हुई है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|