बसपा नेता के लिए पुलिस नें फिर करायी मुनादी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्या और रासुका जैसे मामलों में जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे को लेकर पुलिस एक बार फिर सख्त नजर आ रही है| पुलिस ने बीती रात मुनादी कराकर लोगों को भयमुक्त रहनें का भरोसा दिया|
दरअसल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ठेकेदार शमीम खान और दारोगा रामनिवास यादव की हत्या का आरोप अनुपम दुबे और उनके भाई पर है.| अब इन दोनों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं| पुलिस ने पहले से ही रासुका आदि की कार्यवाही उन पर कर रखी है| बीच में विधान सभा चुनाव के चलते पुलिस कार्यवाही सुस्त हो गयी थी| लेकिन बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस और थाना मऊदरवाजा पुलिस ने फ्लेग मार्च कर लोगों को कहा किसी को भी डरने की जरूरत नही है| पुलिस उनके साथ खड़ी है|  कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल ने बताया की पुलिस ने लोगों को भयमुक्त रहनें का भरोसा दिया गया|