सत्ता में रहने को छल-कपट पर उतारू भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मतगणना के एक दिन पूर्व जनपद में सपा के मतगणना प्रभारी बनकर पंहुचे राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार भाजपा पर जमकर हमलावर दिखे| उन्होंने सपा पर छल-कपट से सत्ता में बने रहने का प्रयास करनें का आरोप लगाया|
शहर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर पंहुचे अखिलेश कटियार ने कहा कि आम आदमी ने सत्ता के खिलाफ मतदान किया है| बीजेपी समझ चुकी की जनता ने उस नकार दिया है| वह षड्यंत्र छल-कपट के द्वारा आम आदमी के वोट को लूटकर सत्ता में बने रहना चाहती है| लेकिन सपा यह सब होनें नही देगी|