महिला दिवस पर रंगारंग कार्यकमों की ‘गर्जना’

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जोगराज स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पर किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
नारी शक्ति का एक और उदाहरण प्रस्तुत करने वाली वीरांगना झाँसी की महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता को प्रदर्शित करते हुए ग्रुप डांस के माध्यम से रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रस्तुति दिव्यांशी, प्रियंका ,निधि ,स्नेहा ,आंचल , प्रिया ने की।  कार्यक्रम में 1 मिनट गेम का आयोजन भी किया गया| जिसमें सभी ने प्रतिभाग किया एवं पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नारी ने पूरी दुनिया को एकत्र कर एक स्वर में अपने हक की आवाज बुलंद की तभी से यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन नारी के स्वाभिमान का दिन है। आज की नारी सभी पर भारी है। हमे अपनी ताकत को पहचानना है। संस्थान की प्रबंध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने महिला दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम है एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता आज भी कई जगह पर लैंगिक असमानता है। समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक राजनैतिक सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जाता है। आज हर क्षेत्र में महिलायें आगे हैं।
निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमयन्ते तत्र देवता….. नारी ही नारायणी है। जहाँ नारी का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं। नारी का सभी को सम्मान करना चाहिए। नारी से ही सम्मपूर्ण सृष्टि की रचना हुई है। कार्यक्रम का संचालन इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशिका आकांक्षा सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में साजन शंकर जौहरी, अंशुल कश्यप, प्रिया दुबे, अभिषेक शुक्ला, प्रिया दीक्षित, अद्रजा, पूनम पाण्डेय रक्ष पाल आदि उपस्थित रहे।