संगठन निष्पक्ष व बिना भेदभाव के करता कार्य

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूर) जनपद आये करणी सेना के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन समाज के लिए हर समय खड़ा है| संगठन निष्पक्ष व बिना भेदभाव के कार्य करता है|
शहर के पांचाल घाट रोड स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मंडल अध्यक्ष हरि राज सिंह राजावत ने कहा कि संगठन को अभी 6 वर्ष समय ही हुआ है| इतने कम समय में भी संगठन ने पूरे देश में अपनी पताका फैरायी है| जब भी कभी समाज को उनकी जरूरत पड़ती है तो उनका संगठन बढ़चढ़ के अपनी भागीदारी निभाता है| संगठन निष्पक्ष व बिना भेदभाव के कार्य करता है| इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन पदाधिकारियों को मनोंनयन पत्र भी वितिरित किये| करणी सेना इकाई के जिला ध्यक्ष मंथन ठाकुर ने सभी का धन्यवाद देते हुए फर्रुखाबाद में करणी सेना को घर घर पहुंचाने का संकल्प लिया । विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय सोमवंशी, महेश पाल सिंह उपकारी, बदले सिंह चौहान,अनिल सिंह गहरवार,अनिल प्रताप सिंह,मनोज सिंह गौर, हरिभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, सर्वेन्द्र सिंह, पप्पू भदौरिया,अवनीश सिंह, विक्की ठाकुर, जेपी चौहान, डॉ० यशवंत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सोमवंशी आदि रहे| नारायण चौहान अतुल चौहान अनमोल राजावत सत्यभान गौरव अनुज राणा मनमोहन, अमित व शिवाय ने व्यवस्था देखी।